• 1987 पहला स्कूल और आश्रम शाखा – कोडंगलूर, केरल।
  • 1989 आश्रम द्वारा एक जीर्ण जर्जरित अनाथालय और स्कूल का उद्धार।
    आश्रम ने केरल में अपना औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र प्रारम्भ किया।
  • 1990 कोल्लम, केरल में अमृता कम्प्यूटर तकनीकी संस्थान स्थापित।
    उत्तरी केरल के दूरस्थ स्थित आदिवासी ग्रामों में शिक्षक भेजे गए।
  • 1994 इंजिनियरिंग कॉलेज, कोयम्बत्तूर, तमिलनाडु में प्रारंभ।

    कैंसर पीड़तों के लिए अमृता कृपा परिचर्या केंद्र, मुम्बई में प्रारम्भ।

  • 1995 गरीबों के लिए 25,000 निःशुल्क मकान – ‘अमृता कुटीरम् योजना’ प्रवर्तित।
  • 1996 कोयम्बत्तूर में व्यावसायिक विद्यालय प्रारंभ।
    फार्मेसी विज्ञान कॉलेज, कोची आश्रम में शुरू।
    मूक-बधिरों के लिए त्रिशूर में विद्यालय प्रारंभ।
  • 1997 ‘एम्स’ – विविध विशेषज्ञता युक्त अस्पताल, प्रधान मंत्री द्वारा कोची में उद्घाटित।
  • 1998 प्रधान मंत्री ने प्रथम 5,000 निःशुल्क आवासों की चाबी सौंपी।
    शिवकाशी, तमिलनाडु में वृद्धाश्रम प्रारंभ।
    विधवाओं को पेंशन योजना ‘अमृता निधि’ प्रारंभ।
    गुजरात भूकंप आपदा राहत – 1,200 मकान निर्मित
    केरल में आदिवासी उत्थान योजना उद्घाटित।
  • 2001 अमृता कुटीरम्‌ – प्रथम चरण में 25,000 आवास निर्मित – आगामी 10 वर्षों में एक लाख आवासों के लक्ष्य की घोषणा।
  • 2002 अम्मा के उच्चतर शिक्षण संस्थानों के लिए शासन द्वारा ‘अमृता विश्वविद्यालय’ की मान्यता।
    कोची में चिकित्सा तथा नर्सिंग के कॉलेज प्रारंभ।
  • 2003 बेंगलोर तथा अमृतपुरी में इंजिनियरिंग कॉलेज स्थापित।
    कोची में दंत चिकित्सा कॉलेज स्थापित।
    मैसूर आश्रम में विज्ञान और प्रबंधन कॉलेज उद्घाटित।
    कोयम्बत्तूर में पत्रकारिता विद्यालय स्थापित।
    ‘अमृत वर्षम् 50’, विश्व शांति के लिए जन्मदिवस समारोह में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उपप्रधान मंत्री व विश्व भर से वरिष्ठ अतिथि शामिल।
    त्रिवेंद्रम में एड्स रोगियों के लिए अमृता कृपा परिचर्या गृह उद्घाटित।
    निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए अमृता कृपा नीति प्रतिष्ठान स्थापित।
    गरीब परिवारों के लिए आश्रम द्वारा विवाह समारोह आयोजित।
    केरल तथा तमिल नाडु में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ।
    केरल में वृद्धाश्रम उद्घाटित।
    ‘समग्र अमृता ध्यान तकनीक’ I AM Tech. विश्वभर में उद्घाटन।
    वायनाड, केरल में आदिवासियों के लिए अमृता कृपा अस्पताल शुरू।
    जैव तंत्रज्ञान कॉलेज अमृतपुरी में स्थापित।
  • 2004 अमृता विश्वविद्यालय के अंतर्गत तीन अनुसंधान प्रयोगशालाएँ प्रारंभ।
    अमृता आयुर्वेद चिकित्सा कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र शुरू।
    सुनामी आपदा राहत निधि 100 करोड़ रुपयों की घोषणा।
    मैसूर में शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज उद्घाटित।
  • 2005 कर्नाटक में 2 वृद्धाश्रम स्थापित।
    यूनो माता अमृतानन्दमयी मठ को खास सलाहकार पद्वी से सम्मानित करता है।
    सुनामी पुनर्वास योजना के 6,200 घरों का निर्माण कार्य आरंभ।
    कट्रीना चक्रवात से त्रस्त लोगों के लिए बुश-क्लिंटन निधि में 10 लाख डॉलर का दान।
    25 अमरीकी कॉलेजों के साथ इन्डो-यू.एस. पहल स्थापित।
    कश्मीर में भूकंप राहत कार्य व मुंबई में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य।
  • 2006 अमृतनिधि पेंशन योजना का लक्ष्य बढ़ाकर एक लाख – विकलांगों को भी पात्रता।
    कामकाजी महिलाओं का होस्टल – ‘अमृता निलयम’ स्थापित।
    अमृत कृपा हास्पिटल मैसूर, उद्घाटित।
  • 2007 ‘अमृत श्री’ रोजगार व आत्मनिर्भरता कार्यक्रम का शुभारंभ।
    किसानों के आत्महत्या रोकने के लिए ‘विद्यामृतम’ छात्रवृत्ति का आरंभ।
    बिहार बाढ़ ग्रस्तों के लिए सहायता
  • 2008 पश्चिम बंगाल में चक्रवात ग्रस्तों के लिए सहायता
  • 2009 नैरोबी में अम्मा के हाथों ‘अमृता वोटोटो बोमा’ अनाथालय का उद्घाटन।
    ‘विद्यामृतम्’ छात्रवृत्ति भारत और केनिया के एड्स से ग्रस्त बच्चों के लिए भी।
    मतिमंद बच्चों के लिए संस्था का उद्घाटन।
  • 2010 आन्ध्रप्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ ग्रस्तों के लिए 50 करोड़ रुपयों की सहायता।

every action is worship